चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 बाइपास पर रविवार रात एक कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिर में गहरी चोटें आई हैं जानकारी के अनुसार, MP-19-HA-6580 क्रमांक का यह ट्रक उमरिया से कटनी की ओर कोयला लेकर जा रहा था। रात करीब 2 बजे बाइपास के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया