#हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान 📢
महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार जी के निर्देशानुसार बुधवार को हरदा वृत्त के समस्त अधिकारियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न वितरण केंद्रों में उपभोक्ताओं के कनेक्शनों एवं मीटरों की गहन जांच की गई। विद्युत अधिनियम के तहत कुल 165 प्रकरण दर्ज किए गए।
विद्युत वितरण कंपनी की अपील:
कृपया विद्युत का उपयोग केवल वैध कनेक्शन से ही करें। विद्युत चोरी व अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
#Harda #MPEB #VidyutChecking #ElectricityTheft #MadhyaKshetraVidyut