मुंगावली: महौली गांव में कलेक्टर ने तालाब में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पहले कलेक्टर साकेत मालवीय ने मुंगावली विकासखंड की ग्राम पंचायत भ्याना के महौली गांव में तालाब पर श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। प्रशासन ने गुरूवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्राम चौपाल के बाद कलेक्टर ने गुरूवार को ग्रामीणों के साथ तालाब में श्रमदान किया और जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।