पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित 5000 रुपए के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित व ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते बताएं कि तेजवंत सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना गोलूवाला के नेतृत्व में मय टीम ने एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना गोलूवाला में वांछित व ₹5000 के ईनामी आरोपी देवी सिंह निवासी चावंडिया खुर्द पुलिस थाना पदुकंला जिला नागौर को गिरफ्तार किया है।