धनौरा: बछरायूं थाना पुलिस ने मारपीट और अन्य कई धाराओं में फरार चल रहे तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
बछरायूं थाना पुलिस ने तीन वारंटियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है ।गुरुवार को थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि मारपीट व अन्य कई धारा में फरार चल रहे सेवकराम पुत्र शिव चरण, दयाराम पुत्र शिव चरण, गांव कौराला, महिपाल पुत्र कूड़े सिंह गांव लालपुरी को गिरफ्तार करने के बाद उनका चालान कर दिया है।