गिरिडीह: धरियाडीह के पास दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
धरियाडीह के पास बुधवार को शाम 6 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से एक एक लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत पहले पक्ष के अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया की बड़ा चौक से अपने घर जा रहा था तभी रोहित राय लक्ष्मण राय और मनीष कुमार ने मारपीट घटना को अंजाम दिया।