सरदारशहर: सरदारशहर में नशे के खिलाफ “नकेल” अभियान में 34.85 किलो डोडा पोस्त किया गया जब्त, तस्कर गिरफ्तार
चूरू पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नकेल” के तहत 34 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद के अनुसार, उपनिरीक्षक रामकरण सिद्धू ने मंगलवार देर रात रतनगढ़ मेगा हाईवे पर आसलसर फांटा पर नाकाबंदी की गई।