सिरौली गौसपुर: बदोसराय में पेट्रोल पंपों पर भीड़ और तेल की कमी की अफवाहों के बाद प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने किया निरीक्षण
बदोसराय में पेट्रोल पंप पर भीड़ और तेल की कमी की अफवाहों के बाद प्रशासन सतर्क है। एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार के साथ मिलकर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने आम जनता से अपील की की किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में ना आए। बदोसराय में स्थित तीनों पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त तेल उपलब्ध है।