डॉ. विश्राम यादव का विदाई समारोह आयोजित
मिर्जापुर। राजश्री कॉलोनी में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा शंकर मिश्रा के आवास पर अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव का विदाई समारोह आयोजित हुआ। कृपा शंकर मिश्रा ने उन्हें मां विंध्यवासिनी की चुनरी ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट किया। अधिवक्ता अध्या प्रसाद सिंह, राहुल श्रीवास्तव, राम सिंह, अशोक मिश्रा, जटाधर द्विवेदी, सतीश मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
#मिर्जापुर #डॉविश्रामयादव #विदाईसमारोह #अपरआयुक्त #जिला_बार_एसोसिएशन #अधिवक्ता #कृपाशंकरमिश्रा #मांविंध्यवासिनी #TodayMirzapur