बिरोही में सपा की पीडीए पंचायत, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
मिर्जापुर, 20 सितंबर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोही में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, राममिलन यादव सहित अन्य नेताओं ने विचार रखे। अशोक यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया ने पीडीए समाज के लोगों से एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी मिलकर उसका चुनाव लड़ाएंगे। कार्यक्रम का संचालन छानबे ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#मिर्जापुर #समाजवादी_पार्टी #पीडीए_पंचायत #अशोक_यादव #कैलाश_चौरसिया #बिरोही #जनसंवाद #सपा #TodayMirzapur