प्रतापगढ़: बाहुबली कॉलोनी मामले की जांच में सामने आए तथ्य, भूमाफियों में मचा हड़कंप
शहर में अवैध रूप से निर्मित आवासीय कॉलोनियों तथा कॉलोनियों के लिए आरक्षित सड़क मार्ग और गार्डन भूमि से जुड़े मामलों की चल रही जांच के दौरान बाहुबली कॉलोनी से संबंधित कई अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त कॉलोनी के संबंध में की गई 90ए की कार्यवाही भी संदिग्ध और अनुचित प्रतीत हो रही है।