रायसेन: भदभदा हाईवे 18 पर शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी शराब, क्वार्टर लेने उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Raisen, Raisen | Apr 14, 2026 रायसेन। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 के भदभदा क्षेत्र में मंगलवार को एक हादसा हो गया, जब शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद का झोंका आने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरे शराब के कार्टून सड़क पर बिखर गए।