डूंगला: बड़ीसादड़ी में राजकीय स्कूल में 39 दिवसीय सौंदर्य कौशल समर कैंप शुरू
बड़ीसादड़ी। बोहेड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में 39 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को सौंदर्य कला के साथ स्वरोजगार के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। इसमें त्वचा देखभाल, फेस क्लीनअप, मेकअप की मूल तकनीक, हेयर केयर बताया गया।