बदायूं: बरसुआ गांव में पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में चले लाठ-डंडे, दोनों पक्षों के 8 लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jul 4, 2024 बदायूँ की उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरसुआ गांव में दो पक्षों में पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगो में लाठी डन्डे चलने लगे । जिसमें एक पक्ष के जगदीश, प्रेमशंकर, राजकुमारी, विनीता घायल हो गई। वही दूसरे पक्ष के राजपाल, रामस्नेही, नीलम, सतीश घायल हो गए। दोनों पक्षों ने उझानी कोतवाली में तहरीर दी है।