बदायूं: बेटी की शादी से लापता हुए किसान का शव नेता झुकसा गांव के जंगल में नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला
Budaun, Budaun | Jul 4, 2024 बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के नेता झुकसा गांव के जंगल में एक नीम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एहलकार सिंह का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने एहलकार सिंह के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजन किसी भी दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।