बदायूं: पसेई गांव में घेर में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने महिला के ईट मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 3, 2024 बुधवार को बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के पसेई गांव में घेर में भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की पांच लोगों ने 47 वर्षीय कन्यावती पत्नी ओमेंद्र को ईट मारकर घायल कर दिया। घायल कन्यावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।