हरदोई: हरदोई पुलिस लूट की फर्जी सूचनाओं से परेशान, 7 में से 3 झूठी सूचनाओं में उलझी रही, 9 लोगों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2024 हरदोई पुलिस लूट की फर्जी सूचनाओं से परेशान है। पिछले 7 दिन में लूट की 3 सूचनाओं में पुलिस उलझी रही और जब जांच हुई तो पुलिस हैरान हो गयी। लूट की फर्जी सूचना देने पर पिहानी में चार और सुरसा में 5 लोगों को जेल भेजने की कार्यवाई की गई।