हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ एक युवक ने की छेड़छाड़, किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2024 सुरसा क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की है।किशोरी के पिता शनिवार शाम 7 बजे युवक के विरुद्ध थाने पर शिकायती पत्र देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने दी गई तहरीर में बताया की गांव निवासी युवक ने उसकी पुत्री के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की है।पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।