हरदोई: उचौल गांव में घर के बाहर से लापता हुई ढाई वर्षीय बच्ची का 5 दिन बाद गांव के तालाब में मिला शव
Hardoi, Hardoi | Nov 17, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के उचौल गांव में घर के बाहर से गायब हुई ढाई वर्षीय मासूम बच्ची का पांचवें दिन शनिवार रात लगभग 8 बजे गांव के अंदर स्थित तालाब में उतराता हुआ शव मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जानकारी के मुताबिक उचौल गांव निवासी मेहंदी हसन की ढाई वर्षीय इकलौती पुत्री उमेमा 11 नवंबर को घर के बाहर खेल रही थी।