बीरपुर: भवानंदपुर दुर्गा मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की पूजा अर्चना, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को शाम करीब चार बजे वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद कर विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने पवड़ा बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग उठाई।