रायबरेली: लालगंज में हुई सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दोनों की हालत गंभीर
Raebareli, Raebareli | Nov 7, 2026
7 नवंबर शनिवार की शाम 6:00 बजे लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जय ढाबा के पास अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार दी गई। बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें आसपास के लोगों के द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार कराया गया। परंतु स्थिति नाजुकहोने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है, दोनों की हालत नाजुक बताई गई।