मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के मसारी सुंदर का पूरा गांव निवासी महिला ने भाई-भतीजे पर जमीनी विवाद में मारपीट कर गहने छीनने का आरोप लगाया
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मसारी सुंदर का पूरा गांव निवासी पीड़ित महिला परवीन अंसारी ने कोतवाली देहात में शनिवार की सुबह 11:00 बजे तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरा भाई और मेरा भतीजा व अन्य लोगों ने मिलकर हमको और हमारे परिवार के लोगों को घर के अंदर घुसकर लाठी डंडे से बुरी तरह मार कर गहने और रुपए उठा ले गए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है