खाद की किल्लत और किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मिर्जापुर। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।