सहारनपुर: स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने किया बड़ा प्रहार, दो महिलाओं समेत चार तस्कर गिरफ्तार, 2.20 करोड़ की स्मैक बरामद
सहारनपुर में नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडी थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं समेत चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये बताई गई है।