मड़ियांव पुलिस ने 376 के आरोपी को दबोचा, वह 2 साल से था फरार
Sadar, Lucknow | Apr 11, 2026 लखनऊ के मड़ियांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनीष उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इमामबाड़ा/ईमानी पारा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। इसके खिलाफ वर्ष 2024 में दुष्कर्म (धारा 376) का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी।