366.94 लाख का निर्माणाधीन पुल पहली बारिश में बहा! ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
छतरपुर के चंदला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पहली बारिश में ही तेज बहाव में टूट गया।
चंदला-बंसिया-गौहानी मार्ग पर उमरी नाले में बन रहा करीब 366.94 लाख रुपए की लागत वाला पुल पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई और पर्याप्त सरिया व मजबूत आधार नहीं दिया गया।
ग्रामीणों का दावा है कि पुल टूटने के बाद रातों-रात मलबा हटाया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पुल टूटने से जुड़गुड़ू, बल्दूपुरवा, बिहारगंज, गोविंदपुर, मकारी, सिमरिया और गुलौरा सहित आसपास के गांवों का आवागमन प्रभावित होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
अब बड़ा सवाल—366.94 लाख के निर्माण में आखिर ऐसी नौबत क्यों आई? निर्माण की गुणवत्ता की जांच कौन करेगा?
👉 ग्रामीणों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#छतरपुर #चंदला #पुल #MPNews #ChhatarpurNews #Bundelkhand #ViralNews #BreakingNews