छतरपुर में इंजीनियर की संदिग्ध मौत, कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस की चपेट में आया शव; जांच में जुटी पुलिस
छतरपुर से बड़ी खबर सटई रोड रेलवे पुल के पास 28 वर्षीय इंजीनियर ईशान अग्रवाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों के मुताबिक, ईशान रविवार रात जिम जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
लोकेशन ट्रेस करने पर परिजन रेलवे पुल के पास पहुंचे, जहां उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि मौत कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हादसा है या आत्महत्या। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
⚠️ मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
#छतरपुर #ChhatarpurNews #MPNews #BreakingNews #BundeliBhaukaalNews