वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने फुलवारिया चौराहा और जेल रोड पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Feb 27, 2025 वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा फ़ुलवारिया चौराहे और जेल रोड पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके तहत फ़ुलवारिया चौराहे पर ट्रैफिक आइलैंड और रोटरी पर पौधारोपण का कार्य पूर्ण किया गया है। लाइटिंग और सफ़ाई कार्य प्रगति पर है। जेल रोड पर 500 मीटर फुटपाथ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।