वाराणसी पुलिस कमिश्नर का फेक FB अकाउंट बना, 1000 से ज्यादा लोगों ने भेजी रिक्वेस्ट, साइबर सेल जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Feb 27, 2025 वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की फोटो और नाम इस्तेमाल कर फेक फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। साइबर जालसाजों ने फेक आईडी से 1000 प्रतिष्ठित लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी है। फिलहाल इस मामले में साइबर सेल जांच में लग गई है। इसमें कई साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।