मणिकर्णिका घाट पर एनडीआरएफ ने एक श्रद्धालु को डूबने से बचाया
Sadar, Varanasi | Feb 27, 2025 आस्था और भक्ति की नगरी काशी में इन दिनों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। लाखों भक्त गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इसी बीच, मणिकर्णिका घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक श्रद्धालु गंगा के प्रवाह में बहकर डूबने लगा।