धरती आबा योजना से घर में पहुंची बिजली, अर्जुन सिंह सैयाम ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
धरती आबा योजना के अंतर्गत ग्राम उमरिया निवासी अर्जुन सिंह सैयाम के घर तक बिजली पहुंचने से उनके परिवार के जीवन में उजाला आया है। अर्जुन सिंह सैयाम ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
अर्जुन सिंह सैयाम ने बताया कि उनके घर में पिछले करीब सात वर्षों से बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। बिजली के अभाव में उन्हें अपने परिवार एवं बच्चों के साथ अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ता था। इससे उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि धरती आबा योजना के अंतर्गत उनके घर तक बिजली पहुंचने के बाद अब परिवार को काफी सुविधा मिली है। घर में बिजली आने से वे बेहद खुश हैं और उनका जीवन पहले की अपेक्षा सुविधाजनक हुआ है।
अर्जुन सिंह सैयाम ने कहा कि शासन की इस पहल से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने घर तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शासन की योजनाओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।
#DhartiAabaAbhiyan #HarGharBijli #BijliSeUjala #JanKalyan #JanjatiyaVikas #VikasKaSankalp #AdivasiVikas #SevaSankalp #Dindori #MadhyaPradesh #PMNarendraModi #MohanYadav #DoubleEngineSarkar
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026