कुंडम: बघराजी खेत में चोरी: ₹90 हजार की सामग्री गायब, कुण्डम पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाना कुण्डम के अंतर्गत ग्राम पटना कला (बघराजी) में एक खेत से करीब 90 हजार रुपये की सामग्री चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सुहागी अधारताल निवासी कन्हैया रजक (50 वर्ष) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने नीतेश धुर्वे से ढाई एकड़ जमीन सिकमी पर ली थी, जिसकी घेराबंदी के लिए उन्होंने वहां लोहे के खंभे, बिजली के तार और प्लास्टिक पाइप रखे थे।