पिंड्रा: फूलपुर में मोटर गैराज संचालक पर हुआ हमला, पुलिस ने एक नामजद समेत 10 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियावं गांव में एक मोटर गैराज संचालक पर हमले किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजक सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार महेंद्र दुबे कटरा पासपोर्ट स्कूल के पास मोटर गैराज चलाने वाले युवक पर हमला किया गया।