जलभराव पर भड़का आक्रोश, सांसद प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीणों का SDM व ADM से तीखा टकराव
आगरा के जगनेर क्षेत्र में गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एडीएम से जनता के मुद्दों पर उनकी तीखी बहस और टकराव की स्थिति बन गई।
रामनाथ सिकरवार ने प्रशासन पर जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जलभराव का तत्काल और स्थायी समाधान निकालने की मांग की। भारी हंगामे के बीच अधिकारियों ने निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, वहीं ग्रामीणों ने समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
#RamnathSikarwar #AgraNews #FatehpurSikri #Waterlogging #PublicProtest #AgraAdministration #UPNews