पिंड्रा: बड़गांव में विद्युत पोल से तार काटकर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस शनिवार को महादेवपुर के विद्युत पोल से तार चोरी करने वाले अभियुक्त भरत सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तार चोरी के मामले में अज्ञात अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर चोरी के विद्युत तार के साथ अभियुक्त भरत सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।