उदयपुर स्थित अग्रणी सामाजिक संगठन 'टीम सृजन' ने अपने निरंतर सेवा कार्यों के अंतर्गत इस रविवार को बोरो का गुड़ा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सामाजिक पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को आवश्यक सहायता प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को पौष्टिक तत्वों से भरपूर फूड पैकेट, पठन-पाठन सामग्री के रूप में स्टेशनरी और चॉकलेट्स वितरित किए गए। 'टीम सृजन' अपने गठन के बाद से ही बच्चों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनवरत प्रयास करता रहा है, और भविष्य में भी अपने निस्वार्थ सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए कटिबद्ध है।इस कार्यक्रम में कृतिका जी मेहता, कौशल्या जी, डॉ विष्णु जोशी, श्री हरिसुदन तिवारी, निष्कर्ष वीरवाल, वंशिका तेली, नाजिया खान, सुदर्शन सिंह, लक्षी जैन, कमल जी, लक्ष्मण जी, महिराज जी , देवेंद्र जी , मोहांश ,यश नागर उपस्थित रहे ।