पटना, गंगा घाट छठी मैया की भक्ति में लीन दिखीं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, लाल जोड़े में दिया अर्घ्य
तस्वीरों में जो आप छठव्रती देख रहे हैं, वो कोई आम महिला नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह हैं। लाल साड़ी, नाक पर सिंदूर और हाथों में ठेकुआ और प्रसाद से भरा पूजा का सूप लिए अक्षरा पटना के गंगा घाट पर छठी मैया की आराधना करती नजर आ रही हैं।कमर भर पानी में खड़ी अक्षरा के हाथों में बांस के सूप में नई साड़ी, फल, नारियल और ठेकुआ सजा हुआ है। साथ में पीली साड़ी में एक और व्रती मौजूद हैं।घाट किनारे परिवार की महिलाएं पीले वस्त्रों में लोटे से जल अर्पित कर रही हैं। अक्षरा पूरी श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती दिख रही हैं। चारों तरफ बांस की बैरिकेडिंग और केले के पत्ते से घाट को सजाया गया है।
अक्षरा सिंह के इस छठ को शेयर जरूर करें 👇 जय छठी मैया 🙏 जय सूर्य देव 🙏
#Biharkgarvchathmhaparv #samrat4bjp
#ChhathMahaparv #ChhathGhatDarshan #AksharaSingh #Patna #GangaGhat #Bihar #UmangeshwariNews
Madanpur, Aurangabad | Nov 15, 2026