बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बुधवार को डीआईओ ने बताया कि बैठक के दौरान डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज़ समस्याओं का समय बढ़ता एवं गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाए।