बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने चोरी के मामले में जम्भेश्वर नगर से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
शहर के नयाशहर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस टीम ने जम्भेश्वर नगर निवासी 23 वर्षीय कैलाश विश्नोई को पकड़ा है। जिससे चोरी की गई सोने की चैन भी बरामद कर ली गई है। कैलाश के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के क ई प्रकरण दर्ज है। इससे पहले भी इस मामले में 18 वर्षीय प्रदीप को भी पकड़ा था।