बलरामपुर: सीएमओ ने एनएचएम कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
शुक्रवार 4:00 बजे सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने कार्यालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक में एन एच एम कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम के बारे में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के अध्यक्ष , ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।