बलरामपुर: एम पी पी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कैरियर मेला एवं संवाद कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने छात्रों को संबोधित किया
शुक्रवार 12 बजे एमपीपी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से कैरियर मेला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया तथा उनके कैरियर से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के सहज एवं प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।