बरहट: परीक्षा समाप्त होने के बाद जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जुटे परीक्षार्थियों की भीड़, यात्री परेशान रहे
Barhat, Jamui | Jul 17, 2025 बिहार पुलिस परीक्षा समाप्त होने के बाद जमुई रेलवे स्टेशन पर बुधवार को काफी भीड़ जुट गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद यात्रियों ने 9 बजे बताया कि शाम से ही स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि प्लेटफॉर्म पर खड़े होने की जगह नहीं बची। कई परीक्षार्थी रेलवे ट्रैक पर उतर गए।