मांझा: मांझागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 5 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर “रानी आर्केस्ट्रा” से 5 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। सभी पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। आरोप है कि उनसे जबरन डांस कराया जाता था। पुलिस ने संचालिका रानी कुमारी को गिरफ्तार कर मोबाइल व दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई जारी है।