बरेली: राइस मिल के सामने खड़ी कार में आग, राधिका हॉस्पिटल के मालिक की गाड़ी जली, बड़ा हादसा टला
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कस्बा धौंरा टांडा में न्यू इंडिया राइस मिल के सामने खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। यह कार राधिका हॉस्पिटल के मालिक की बताई जा रही है। घटना आज दोपहर करीब एक बजे हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस और विद्युत विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास लगा ट्रांसफार्मर बंद था, जिससे बड़