बरेली: बल्लिया में मृत बंदर का धार्मिक रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार, मानवता की मिसाल बने हिंदू संगठन
बरेली के कस्बा बल्लिया में कीर्तन मंडल के पास एक बंदर मृत मिला। सूचना पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम नगर अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर ठंड से मौत की आशंका जताई गई। इसके बाद रामलीला ग्राउंड में धार्मिक विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों