हसनपुर: हसनपुर में किसान की करंट लगने से मौत, खेत में ट्यूबवेल चलाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भैंसरोली में रविवार शाम एक किसान की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। 40 वर्षीय किसान अपने खेत की सिंचाई करने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, भैंसरोली निवासी हरिराज (40 वर्ष), पुत्र यादराम, रविवार देर शाम अपने गन्ने के खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने ट्यूबवेल चालू करने के लिए।