बरहेट: पचकठिया बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ घायल
मंगलवार के लगभग मध्याह्न पचकठिया बाजार में बरहेट साहिबगंज मुख्य सड़क पार करने के दौरान एक अधेड़ बाइक की चपेट में आ गया और घटना में वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अधेड़ बोआरीजोर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय संग्राम सोरेन पचकठिया बाजार में सड़क पार कर रहा था इस दौरान बरहेट से बोआरीजोर की ओर जा रही बाइक की चपेट में आ गया जिससे उसका एक पैर टूट गया।