लोहरदगा: शहादत-ए-कर्बला की याद में लोहरदगा में निकला मुहर्रम जुलूस,32 अखाड़ों ने पारंपरिक हथियारों के साथ दिखाए हैरतअंगेज करतब।
शहादत, सब्र, कुर्बानी और इंसाफ का संदेश देने वाले मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को लोहरदगा जिले में पूरे अकीदत, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ भव्य मुहर्रम जुलूस निकाला गया। जुलूस शुक्रवार देर शाम शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शुक्रवार और शनिवार मध्य रात्रि लगभग 1:30 बजे शांतिपूर्वक अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचा।