शाजापुर: सरस्वती विद्या मंदिर में नवगठित छात्र संघ के शपथ विधि समारोह का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
सरस्वती विद्या मंदिर उ मा•वि दुपाड़ा मार्ग शाजापुर पर विद्याभारती की योजनानुसार नवनिर्वाचित बालभारती, किशोर भारती , तरुण भारती एवं कन्याभारती के पदाधिकारियों का शपथविधि समारोह सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि तौर पर शामिल जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलवाई और अपने उद्बोधन में नागरिक कर्तव्यों के पालन करने की अपील की।