नईसराय: ट्रांसफार्मर में खराबी से उपभोक्ताओं के उपकरण जले, नई सराय का ट्रांसफार्मर बदला गया
नई सराय कस्बे में बिजली सप्लाई के लिए रखे ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण कस्बे के दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण खराब हो गए। हालांकि, बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर बदल दिया जिससे बिजली सप्लाई बहाल हो गई। कस्बे में बिजली सप्लाई के लिए चार ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनमें से हाट परिसर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।